10X SUPER NEWS.COM: बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021

बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर सभी सामग्री बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गयी है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए औपबंधिक नियुक्ति पत्र शिक्षण संस्थानवार भेज दी है। नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। शिक्षण संस्थान वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


बिहार बोर्ड ने मैट्रिक इंटर मॉडल पेपर जारी कर बताया प्रश्न पत्र का पैटर्न
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2021 ( Bihar Board 10th 12th Exam 2021 ) में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दुगुना कर दिया है। मैट्रिक में विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 80, लघु उत्तरीय 24 और छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या रहेगा। लेकिन छात्रों को उत्तर 79 प्रश्न का देना है। वहीं मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें सौ प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रकार का होगा। इसमें 69 प्रश्न का उत्तर देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: